वार्ड नंबर 13 में पार्षद प्रत्याशी के लिए गोपाल गुप्ता की मजबूत दावेदारी

जयपुर। जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 13, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से गोपाल गुप्ता की पार्षद प्रत्याशी के रूप में दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। गोपाल गुप्ता पिछले कई वर्षों से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता के साथ-साथ पत्रकारिता जगत और युवाओं के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। यही वजह है कि उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर वार्ड की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
क्षेत्रवासियों के बीच लोकप्रिय, मधुरभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले गोपाल गुप्ता लगातार जनसंपर्क में सक्रिय नजर आते हैं। युवाओं के साथ उनका जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता उनकी दावेदारी को मजबूत आधार प्रदान करती है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यदि गोपाल गुप्ता को पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया जाता है, तो वार्ड नंबर 13 में चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो सकता है। उनकी दावेदारी सामने आने से अन्य संभावित दावेदारों के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वार्ड नंबर 13 में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन गोपाल गुप्ता की सक्रियता, संगठन में लंबे समय से जुड़ाव और युवाओं के बीच पकड़ ने उन्हें प्रमुख दावेदारों की कतार में ला खड़ा किया है। आने वाले दिनों में पार्टी का निर्णय ही तस्वीर को पूरी तरह स्पष्ट करेगा।




