Uncategorized

विश्व सनातन संघ की राष्ट्रीय टीम ने किया श्री श्री 1008 हनुनाथ जी अघोरा का भव्य स्वागत

 

महिला सशक्तिकरण और विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

जयपुर। कामाख्या माता धाम में 10 दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण करने के पश्चात विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री श्री 1008 हनुनाथ जी अघोरा के जयपुर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में संघ की राष्ट्रीय टीम ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान महाराज का पुष्पमालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। महाराज ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शंभू दयाल शर्मा, राजस्थान प्रचारक एवं गोवर्धन टूर एंड यात्रा कंपनी की निदेशक रेखा शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, विनोदी तिवारी, रामस्वरूप गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाराज के जयपुर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने संपूर्ण टीम की ओर से आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। दूरभाष के माध्यम से संगठन के सलाहकार जेपी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ तथा युवा टीम के अंकित शर्मा, अमरीश यादव और राजेश शर्मा से भी विचार-विमर्श कर सहमति प्राप्त की गई।

बैठक में शीघ्र ही देशभर में युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, वीएसएस महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ तथा सनातन संस्कृति एवं संत प्रकोष्ठ के गठन की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। महिला सुरक्षा के विषय पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि विभिन्न राज्यों में प्रशासन से समन्वय स्थापित कर महिलाओं को नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, आत्मनिर्भर बनाने और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!