अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में ‘महिला उद्यमी मेला’ का आयोजन, महिलाओं ने लगाए हस्तकला एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी

जयपुर, 17 नवंबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस (19 नवंबर) के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत भवन, कालवाड़, जयपुर में आसरा फाउंडेशन जयपुर (AFJ) द्वारा नंद घर के माध्यम से वेदांता व अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से कलेक्टिव गुड फाऊंडेशन समहिता व आसरा फाऊंडेशन जयपुर द्वारा प्रोजेक्ट तेजस्वी के तहत महिला उद्यमी मेला आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना, प्रशिक्षण द्वारा हुनर और उत्पादों को पहचान दिलाना, बाजार से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कालवाड़ के सरपंच श्री नरेंद्र कुमार मीणा जी विशिष्ट अतिथि पंचायत सचिव श्री विष्णु चंदेल , वार्ड पंच मोहरी देवी, माली देवी, श्री रामस्वरूप बुनकर, कलेक्टिव गुड फाउंडेशन (समहिता) की असिस्टेंट मैनेजर सुश्री प्रांजलि बुंदेल, कालवाड़ CLF अध्यक्ष पूजा सैन जी, मंजू देवी, साथिन मुन्नी पारीक तथा जिज्ञासा, सलोनी, सोनम एवं रक्षिता शामिल रहीं। आसरा फाउंडेशन जयपुर की ओर से प्रोजेक्ट तेजस्वी के कार्यक्रम समन्वयक हेमंत शर्मा एवं ममता तिवारी सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने व्यवसाय और सफलता के अनुभव साझा किए। मेले में महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार किए गए हस्तकला एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें हैंडबैग, कान्हा जी की पोशाक, राजपूती पोशाक, क्रोशिया से बने उत्पाद, ऊन के उत्पाद, सजावटी सामान, पापड़, मंगोड़ी, भुजिया सहित अनेक घरेलू उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।
मेले में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की अच्छी बिक्री प्राप्त हुई, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा। उपस्थित अतिथियों ने भी महिलाओं के उत्पाद खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया। महिला उद्यमियों ने इस सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मेलों के नियमित आयोजन की मांग रखी, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और नए ग्राहकों से जुड़ने के अधिक अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मविश्वास, व्यवसाय की पहचान, उत्पादों की मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और बाजार तक पहुँच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं उद्यमिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से उन्हें नए व्यावसायिक विचारों और अवसरों को समझने का मौका मिला।
इस अवसर पर आसरा फाउंडेशन जयपुर की कार्यक्रम प्रबंधक मंगला शर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट तेजस्वी का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनके हुनर को व्यवसाय से जोड़ना और उन्हें बाजार तक पहुँचने में सहयोग देना है। उन्होंने महिला उद्यमियों से अपने कौशल पर विश्वास रखने, नए अवसरों को अपनाने और अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समहिता से प्रांजली ने महिलाओं को प्रोजेक्ट तेजस्वी के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी व इस परियोजना से जुड़कर महिलाएँ किस प्रकार अपने कौशल को विकसित कर सकती हैं, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं तथा बाजार से जुड़कर एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी बन सकती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्री नरेंद्र कुमार मीणा जी ने महिलाओं को उद्यमी बनाने एवं उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में भी ग्राम पंचायत में इस प्रकार के आयोजनों के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। वहीं वार्ड पंच मोहरी देवी, माली देवी एवं रामस्वरूप बुनकर ने भी महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय में सहयोग देने और प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।
आयोजक: आसरा फाउंडेशन जयपुर (AFJ)
सहयोग: वेदांता, अनिल अग्रवाल फाऊंडेशन, नंद घर, क्लेक्टिव गुड फाऊंडेशन (समहिता) के प्रोजेक्ट तेजस्वी
स्थान: ग्राम पंचायत भवन, कालवाड़, जयपुर दिनांक: 17 नवंबर 2026




