Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

झोटवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में सीवर संकट, दुर्गंध और बीमारी के साए में जीने को मजबूर लोग

चार दिन से टूटी सीवर लाइन, सड़क पर बह रहा गंदा पानी — 181 शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

जयपुर। झोटवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाट 159 के सामने पिछले चार दिनों से टूटी पड़ी सीवर लाइन आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी के कारण राहगीरों, कर्मचारियों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर सड़क जलमग्न होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों और व्यापारियों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।नागरिकों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए 181 हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गर्मी के मौसम में गंदे पानी के जमाव से मच्छरों और संक्रमणजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि टूटी हुई सीवर लाइन की तत्काल मरम्मत कर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित स्वास्थ्य संकट को टाला जा सके। शिकायतें हो रही हैं, लेकिन समाधान नहीं। आखिर जनता की सुनवाई कब होगी? यह सवाल अब झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों की जुबान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!