Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्री बिहारी जी मंदिर में पांच दिवसीय विशाल पाटोत्सव एवं रजत श्रृंगार महोत्सव का हुआ भव्य समापन

 

जयपुर, 22 जून। किशनपोल बाजार स्थित श्री बिहारी जी मंदिर, नारियल वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में 17 जून से आयोजित देवाधिदेव भगवान शिव के पांच दिवसीय विशाल पाटोत्सव एवं रजत श्रृंगार महोत्सव का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम महंत नरेंद्र महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्री सरस निकुंज द्वारा भावपूर्ण पद गायन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूमते और थिरकते नजर आए तथा पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर संत अलबेली माधुरी शरण जी महाराज, सियाराम जी महाराज एवं अयोध्या दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों ने अपने आशीर्वचन देकर भक्तों को धर्म, भक्ति एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और भगवान के जयकारों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!