Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा कौस्तुभ मणि अलंकरण से सम्मानित, रघुवंशमणि सिंह के प्रयासों का हुआ अभिनंदन

 

न्यूज़ धमाका समाचार पत्र के छठे वार्षिकोत्सव के अवसर पर तुलसी भवन, बिष्टुपुर में आयोजित सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा को विधायक सरयू राय के हाथों प्रतिष्ठित कौस्तुभ मणि अलंकरण से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की ओर से न्यूज़ धमाका समाचार पत्र के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार रघुवंशमणि सिंह को समाज, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज का भव्य छायाचित्र तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कलाकारों और समाजसेवियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर छंद गुरु एवं अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी डॉ. गजेंद्र हरिहरनों दीप, छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक डॉ. अखिलेश्वर मिश्र ‘अकाट्य’, प्रेमलता कुमारी ‘पुष्पेश’, पवनेश मिश्र सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों को भी विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे कवियों ने राष्ट्र, समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों पर आधारित काव्य प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना अर्जित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों, रचनात्मक पत्रकारिता और साहित्य की लोकमंगलकारी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना तथा युवा पीढ़ी में सृजनात्मक ऊर्जा के संचार का प्रभावी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!