Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने के विरोध में बदलापुर में विरोध प्रदर्शन

 

जौनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात वैज्ञानिक व समाजसेवी सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने के खिलाफ तथा अन्य भूख हड़तालियों व धरना प्रदर्शन के समर्थन में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को छात्र संगठन- एआईडीएसओ, युवा संगठन एआईडीवाईओ व ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से बदलापुर सब्जी मण्डी से जुलूस निकालकर इन्दिरा चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को भंग करो। सोनम वांगचुक व अन्य अनशनकारियों के ऊपर हमले करना बंद करो। हर तरह के पेपर लीक पर रोक लगाओ। NEET धके मृतक छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दो। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करो। सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करो। पेपर लीक के दोषियों को कठोर सजा दो। इत्यादि नारों से आकाश गूंज उठा।
वक्ताओं ने कहा कि, पिछले एक महीने से तमाम छात्र , अभिभावक और आम लोग इस धरने में लगातार शामिल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।ई शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे व NTA को भंग करने की मांग कर रहे हैं। सरकार को इस पर प्राथमिकता से तुरंत ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन को रामकुमार यादव, यादवेंद्र पाल, प्रमोद कुमार शुक्ल, कृष्णा सिंह, दिनेशकान्त मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, इन्दुकुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्वकर्मा, अपूर्व दूबे, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, नीरज गुप्ता, गार्गी पाल, विजय मौर्य व अन्य ने सम्बोधित किए। दिलीप कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!