दोस्ती सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं, ये खुशियों का सबसे सुंदर एहसास है। नीलम सोनी की कलम से

जहाँ हँसी हो…
वहाँ दोस्त हैं।
जहाँ हौसला हो…
वहाँ दोस्त हैं।
जहाँ बिना शर्त प्यार हो…
वहाँ सच्ची दोस्ती है।
आज का Friendship Affirmation
मैं यूनिवर्स का धन्यवाद करती हूँ कि मेरे जीवन में इतने प्यारे मित्र हैं।
मेरे सभी मित्र स्वस्थ, खुश, प्रेममय और समृद्ध हैं।
हम एक-दूसरे की ताकत हैं, प्रतिस्पर्धा नहीं।
हम जहाँ भी मिलते हैं, वहाँ मुस्कान, सकारात्मकता और खुशियाँ खिल जाती हैं।
हमारी दोस्ती विश्वास, सम्मान, सहयोग और दिल से निकली दुआओँ पर बनी है।
हम सब एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं।
हमारा हर मिलना प्रेम, हँसी और खूबसूरत यादों से भर जाता है।
हर मित्र मेरे जीवन में ईश्वर का भेजा हुआ एक सुंदर उपहार है।
मै अपने सभी मित्रों को दिल से आशीर्वाद, सम्मान और ढेर सारा प्यार भेजती हूँ।
हमारी मित्रता जीवनभर यूँ ही मुस्कुराती, महकती और चमकती रहे।
Love You All, My Lovely Friends!
Happy Friendship Day! Neelam soni




