Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

गौतम आदिवासी शासकीय छात्रावास में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 

मुंबई | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गौतम आदिवासी शासकीय छात्रावास, गोरेगांव (मुंबई) में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों तथा युवा नेतृत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ॲड. प्रेम कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत (भाजपा), ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक मूल्यों तथा जीवन में ईमानदारी के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि ॲड. सिद्धांत सरवदे (प्रैक्टिसिंग एडवोकेट, बॉम्बे हाई कोर्ट ) ने आदिवासी इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलनों में आदिवासी समाज के योगदान, शिक्षा के महत्व तथा आदिवासी समाज के उत्थान में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्रावास के छात्र पवन गायकवाड़, जिन्होंने हाल ही में सहायक अभियंता (Assistant Engineer), पाटबंधारे विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनका मुख्य अतिथियों ॲड. प्रेमकुमार एवं ॲड. सिद्धांत सरवदे द्वारा शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मानचिह्न देकर विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धि को आदिवासी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में गोरेगांव बालक छात्रावास के वार्डन टाक सर तथा मीरा-भायंदर छात्रावास के वार्डन खांडेकर सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वार्डनों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा आदिवासी समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं समन्वय श्री सतीश मडावी सर तथा ॲड. अक्षय पटले द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य आदिवासी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।कार्यक्रम के समापन पर छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक तारपा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विश्व आदिवासी दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, इतिहास और अधिकारों के प्रति जागरूकता, आत्मगौरव तथा सामाजिक नेतृत्व की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!