Uncategorized
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का चयन

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा शुक्रवार 07 अगस्त 2026 को अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय को प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में सम्मिलित किया गया है।संयुक्त सचिव (विधि) द्वारा जारी पत्र के अनुसार उपाध्यक्ष के आदेश के अनुपालन में उनका नाम अधिवक्ता पैनल में शामिल करते हुए उन्हें सिविल कोर्ट, लखनऊ में प्राधिकरण की ओर से पैरवी हेतु अधिकृत किया गया है।प्राधिकरण की ओर से जारी पत्र में अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित नियम एवं शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।आशुतोष पाण्डेय के अधिवक्ता पैनल में चयन पर अधिवक्ता समुदाय एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शुभकामनाएँ दी।




