Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्री तारा एनक्लेव कालोनी में बिजली संकट के ख़िलाफ़ कालोनी वासियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा

समालखा (लोकेश झा) श्री तारा एनक्लेव कालोनी में पिछले 2 महीने से चल रहे बिजली संकट के खिलाफ कालोनी वासियों ने यूएचबीवीएन के एसडीओ नरेश कुमार को ज्ञापन देकर समस्या के हल की मांग की ।
श्री तारा एनक्लेव सेवा समिति (आरडब्ल्यूए) ने मांग की है कि गली नम्बर 37 के सामने लगा ट्रांसफार्मर बदल कर 200 किलो वाट का किया जाए । क्योंकि कालोनी में मकानों का निर्माण तेजी से हो रहा है, बिजली की खपत बढ़ गई है । लेकिन गली नम्बर 37 के सामने वर्तमान बिजली ट्रांसफार्मर मात्र 100 किलो वाट का है जो कि बिजली के ओवर लोड के कारण रोजाना फुक जाता है, बिजली की केबल भी जल जाती है । नतीजन कालोनी की गली नम्बर 32 से लेकर पीछे रेलवे लाइन तक के एरिया में सैकड़ों कालोनी वासी रोजाना बिजली संकट से बुरी तरह परेशान रहते हैं ।
मांग पत्र देने वालों में आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर, श्री तारा एनक्लेव सेवा समिति के प्रधान सुभाष रमन,महासचिव जगबीर पंवार,सुखबीर सिंह,अजीत कुमार,अश्वनी त्यागी,आकाश दीप शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!