Uncategorized

बेस्टी एजुकेशन ने भारत रत्न लता मंगेशकर को दी स्वरांजलि

 

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के तत्वावधान में भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती ऑनलाइन सोमवार 28 सितंबर 2026 को स्वरांजलि के रुप में किया गया।इस भावभीनी श्रद्धांजलि में भारत के सुप्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर ने अपनी प्रस्तुतियों से स्वर साम्राज्ञी को नमन किया।भटनागर ने लता जी के अमर गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावुक कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता व संयोजन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. बैजनाथ शर्मा ‘मिंटू’ और राष्ट्रीय अध्यक्षा अफ़साना सैयद ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. बैजनाथ शर्मा ने कहा, “लता जी केवल एक आवाज़ नहीं, भारत की आत्मा हैं। उनकी जयंती पर यह स्वरांजलि हमारी पीढ़ी का कर्तव्य है। “ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अफ़साना सैयद ने कहा कि बेस्टी ट्रस्ट लगातार भारतीय संस्कृति और कला को वैश्विक मंच पर ले जाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में लता जी के 1929-2022 तक के संगीत सफर को याद किया गया और उनके गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!