Uncategorized

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्‍मान

 

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के जिला स्‍तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय के करीब 280 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। राज्य स्तर पर चयनित इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पार्षद श्री आकाश जैन ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!