पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन

जौनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का आज नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि वे अत्यंत दयालु और धार्मिक स्वभाव की महिला थी। उनके निधन से हम सबको गहरा आघात लगा है। जौनपुर के लोकप्रिय समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीमती सत्यवती मिश्रा मातृत्व शक्ति की परिचायक थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख बर्दाश्त करने की शक्ति दें। पूर्व विधायक ओमप्रकाश (बाबा ) दुबे ने भी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।




