Uncategorized

रोहिल्ला संस्था को सुधा वर्मा ने कि भूमि दान ।

 

समालखा । लोकेश झा। भूमि दान एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से किया गया। इस अवसर पर संस्था की गवर्निंग बॉडी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने सुधा वर्मा तथा समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के साथ मिलकर हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से पूर्णाहुति देकर यज्ञ का विधिवत समापन किया। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि,जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा,उनके उज्ज्वल भविष्य और समाजसेवा के कार्यों की निरंतर प्रगति की कामना की गई। हवन-यज्ञ के पश्चात अतिथियों के स्वागत, सम्मान एवं भूमि दान समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना से परिपूर्ण इस शुभारंभ ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

समारोह भावनाओं, सामाजिक समर्पण और सेवा के संकल्प का साक्षी बना। समारोह में सुधा वर्मा ने स्वर्गीय मनोज कुमार वर्मा और स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा की पावन स्मृति में अपनी भूमि रोहिल्ला संस्था को समाजसेवा के उद्देश्य से समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और सुधा वर्मा के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!