Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मुरलीपुरा में बंद नहीं होगा रोड कट, सर्किल का काम शुरू -स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जताया आभार

जयपुर। मुरलीपुरा क्षेत्र में केडिया पैलेस के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए डिवाइडर बनाने और रोड कट बंद करने का कार्य स्थानीय निवासियों ने विरोध के चलते निरस्त कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक दिया कुमारी तक मामला पहुंचने के बाद जेडीए ने वहां सर्किल बनाने का कार्य शुरू कर दिया। शुक्रवार को सर्किल बनाने का कार्य शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इसके लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया है। शुक्रवार सुबह भाजपा विद्याधरनगर मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग प्रस्तावित सर्किल पर जुटे और दिया कुमारी के समर्थन में नारेबाजी की। जयंत कुमावत ने कहा कि आर्य नगर, विकास नगर, रामेश्वर धाम, शंकर विहार, रुचि विहार सहित आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को अनावश्यक लंबा चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। दैनिक आवागमन भी प्रभावित नहीं होगा। विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि हमने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन देकर रोड कट बंद करने के बजाय सर्किल बनाने का सुझाव दिया था। इससे यातायात सुचारु रहेगा और दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, भगवाना राम चौधरी, सुल्तान सिंह, विक्रम सिंह राठौड़, मुकेश जांगिड़, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, शौकत अली, शिव कुमार माहेश्वरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सभी ने कॉलोनीवासियों को राहत प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!