शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन का भारत गुरु रत्न अवार्ड से सम्मानित, शिक्षा जगत में हर्ष

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन को ‘भारत गुरु रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है, यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतर्राष्ट्रीय अकादमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस द्वारा 5 सितंबर को आयोजित समारोह में एम्ब. डॉ. टीकम सोनी द्वारा उन्हें प्रदान किया गया, समारोह में डॉ. कंचन जैन को शिक्षा एवं समाज सेवा में उनके निरंतर समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान दिया गया, सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. कंचन जैन ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है और मैं शिक्षा के माध्यम से समाज के निर्माण को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, इस अवसर पर इंदौर के डॉ. बी.एल. सैनी, प्राचार्य ने डॉ. जैन को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कंचन जैन का यह सम्मान पूरे इंदौर के लिए गर्व का विषय है और उन्होंने शिक्षा के प्रति डॉ. जैन की निष्ठा और समर्पण की सराहना की, साथ ही डॉ. समता जैन, सहायक प्रोफेसर, इंदौर ने भी उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. जैन का यह सम्मान शिक्षकों के लिए प्रेरणास्तंभ है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा देगा, अंतर्राष्ट्रीय अकादमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस की ओर से एम्ब. डॉ. टीकम सोनी ने कहा कि डॉ. कंचन जैन का कार्य सराहनीय है और ऐसे शिक्षाविद् समाज के लिए आदर्श हैं।




