Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न| उपभोक्ता हितों की सुरक्षा, जागरूकता एवं संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक मंथन|

 

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रविवार को अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक जैन एवं प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू ने की| कार्यक्रम में समिति के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष जिला अभिभाषक संस्था राजेंद्र कचौलिया, मुख्य अतिथि दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं डिप्टी एसपी शिल्पा जैन, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, पूर्व बार अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तेली, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मनोहरलाल बुनकर एवं पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल पारीक, महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सरगरा, महिला युवा प्रदेश महामंत्री सुनीता कंवर राठौड़, प्रदेश सचिव अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़ व जिला कार्यकारिणी मे जिलाध्यक्ष राजेश पाटनी, जिला महासचिव कमलेश बोडाना सहित अनेक पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की| नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए गये|
प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मारू ने संस्था की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं पर अपने विचार रखे, जिन पर विस्तृत विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक जैन ने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उपभोक्ता शोषण के विरुद्ध प्रभावी आवाज़ उठाना तथा प्रदेशभर में संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने आगामी जन-जागरूकता अभियानों एवं संगठन विस्तार की योजनाओं की जानकारी भी दी।
समारोह का सफल संचालन रागिनी गुप्ता ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति प्रदेश महामन्त्री जितेन्द्र कुमार मारु ने आभार व्यक्त किया|
इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में सुभाष दुधानी, शर्मिला मारू, अरविंद जैन, रेणु जैन, रागिनी गुप्ता, राजकुमार पाटनी, पवन अग्रवाल, सुनीता राठौड़, जिला महिला अध्यक्ष अनीता आर्य, कयूम मोहम्मद, रश्मि श्रीवास्तव, बालमुकुंद मोदी, रेणु अग्रवाल, त्रितु निमोदिया , संगीता अग्रवाल , संतोष लोहिया, मधु विजयवर्गीय, राकेश जागेटिया, सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सैकड़ों सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।
यह समारोह संगठन की एकता, उपभोक्ता हितों के संरक्षण एवं जनसेवा के प्रति समिति की प्रतिबद्धता का प्रभावशाली उदाहरण रहा।

अशोक जैन
प्रदेशाध्यक्ष
उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!