Uncategorized

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में कृपाशंकर सिंह द्वारा 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित

 

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह द्वारा आज जौनपुर के बदलापुर विधानसभा स्थित सर जेपी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के केवटली ,महाराजगंज में आयोजित एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष पर अजीत प्रजापति, स्वामी परमहंस महाराज, ब्लॉक प्रमुख फंटू सिंह, पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है। यहां की माटी से उनका गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे लगातार यहां के विकास कार्यों और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 76 वें जन्मदिन के उपलक्ष में बेटियों को आत्मनिर्भर और सम्मान देने की दिशा में 176 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल का वितरण किया गया ताकि बेटियां अपने घर से विद्यालय तक का सफर सुरक्षित और आसानी से तय कर सकें। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर के लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह हमारा दुर्भाग्य था कि हम उन्हें विजई नहीं बना सके। अगर कृपाशंकर विजय हुए होते तो आज जौनपुर की तस्वीर अलग होती । उन्होंने कहा कि भाजपा ही हमारा परिवार है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बेटियों को साइकिल वितरित करने के लिए कृपाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। प्रख्यात लोक गायिका इंदु यादव ने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सोहर गीत की जमकर सराहना की गई। अंत में विद्यालय के प्रबंधक और कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कृपाशंकर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से हर बेटियों को साइकिल देकर विदा किया। वे तब तक कार्यक्रम में डटे रहे जबतक अंतिम छात्रा को साइकिल के साथ रवाना नहीं किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों में भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,अवध नारायण सिंह, युवा समाजसेवी दीपक यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार अमित पांडे, प्रधान सज्ञान सिंह, समाजसेविका गीता सिंह, रानी उपाध्याय, वंदना सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!