Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

देवरिया के कहानीकार सूर्येंदु मिश्र सूर्य मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित

 

परमवीर कैप्टन विक्रम बत्रा का पूरा देश ऋणी है – कल्पकथा परिवार

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि देवरिया उप्र के कहानीकार सूर्येंदु मिश्र सूर्य को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने कहा कि पूरा देश परमवीर चक्र से विभूषित कैप्टन विक्रम बत्रा जी का ऋणी है उनका शौर्य और बलिदान युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा।

बसंत विहार दिल्ली के विद्वान साहित्यकार अतुल कुमार खरे के कुशल संचालन में कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार श्री मिश्र ने जहां अपनी पहली कहानी विप्लवी त्रिबेणियाँ में स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिवीरों के समर्पण का सजीव चित्रण किया वही दूसरी कहानी पुआल का ढेर में ग्रामीण जीवन में रची बसी बचपन की स्मृतियों को साकार कर दिया।

दिल्ली से जुड़ीं समीक्षक हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता चन्द्रबुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!