Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज का मोगरा फूल बंगला एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आगाज

 

जयपुर। श्रीदक्षिणमुखी बालाजी मंदिर, हाथोज धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भक्तिमय वातावरण के बीच विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज का मनमोहक मोगरा फूल बंगला सजाया गया, जिसकी दिव्य छटा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।इस अवसर पर 108 आसनों पर सामूहिक रूप से श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पाठ में भाग लेकर बालाजी महाराज का गुणगान किया तथा राष्ट्र, समाज और विश्व के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

 

 

हाथोज धाम के पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी श्री बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत 26 जुलाई को दोपहर श्री राम नाम संकीर्तन एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी होंगे।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं संतों के सान्निध्य का लाभ लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!