Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

51 कुंडात्मक लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ समापन, स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने पूर्णाहुति देकर की अच्छी वर्षा की कामना

 

जयपुर। गोविंदपुरा स्थित भोमिया जी महाराज मंदिर, बाढ़ पीथावास (बायोडायवर्सिटी पार्क) में सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित 51 कुंडात्मक लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन हुआ। समापन के अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति, राजस्थान के अध्यक्ष एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने शामिल होकर पूर्णाहुति दी और प्रदेश में अच्छी वर्षा एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि वैदिक महायज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे आयोजन समाज में धर्म, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करते हैं तथा जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित महायज्ञ में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

 

 

यज्ञ प्रेरक राज भैया एवं यज्ञाचार्य पंडित सत्यनारायण शास्त्री ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी रामज्ञान तीर्थ महाराज की प्रेरणा से आयोजित महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान किए गए। साथ ही साध्वी कृष्णा दीदी के श्रीमुख से प्रतिदिन संगीतमय कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन हुए। आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुर सम्राट दिनेश भट्ट द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!