Uncategorized

श्री बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों ने उठाया लाभ

 

जौनपुर। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। शिविर का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव सिंह साहिल के नेतृत्व में किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचे, जहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।शिविर में नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), गुर्दा एवं मूत्र रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग तथा सामान्य रोग से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों की आवश्यक जांच के बाद उन्हें रोग के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर डॉक्टर रोबिन सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. दिनेश, डॉ. राजेश, डॉ. कार्तिक, डॉ. जफर तथा डॉ. हर्ष विक्रम सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श मिलने पर आयोजन की सराहना की।

आयोजक अभिनव सिंह साहिल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अनुभवी चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह, प्रधानाचार्य शशि भूषण मिश्रा, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, राम सागर सिंह, शेर बहादुर मौर्या ,संतोष तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारु रही और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!