Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

जवाहर नगर सेक्टर 8 में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया..

सेक्टर 8, जवाहर नगर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रोहण के साथ हुई, जिसके बाद मंच का संचालन कर रहे एडवोकेट दीपक कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को याद करते हुए कहा कि आज का युवा उन्हीं के सपनों को साकार करता दिख रहा है। इस अवसर पर जनरेशन Z और जनरेशन अल्फा के बच्चों ने सांस्कृतिक झलकियाँ पेश कीं, जिसमें गौतम मीढ़ा, राघव शर्मा, अबीर अरोड़ा आदि बच्चों ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक 15 अगस्त की मध्य रात्रि दिए गए ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ ” Tryst with Destiny” भाषण का मंचन कर सभी का दिल जीत लिया।

इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जिनमें सेवा निवृत्त अधीक्षक (राजस्थान पुलिस) सतपाल मीढ़ा, साहित्य एवं कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती कमला राठौर, हरिशंकर अग्रवाल, प्रेम खंडेलवाल, हरमल दास नोखवाल, श्रीमती प्रेम प्रभा जैन और जीपी सिंह की बुजुर्ग माताजी (जो कार्यक्रम की सबसे वरिष्ठ उपस्थिति थीं) प्रमुख रूप से शामिल रहीं। साथ ही, जे पी जुनेजा, गिरधर गोपाल मीढ़ा का पूरा परिवार, एडवोकेट नरेश गर्ग एवं परिवार, जोतराम भैया, रघुनाथ मौर्य, संदीप चाहर, पत्रकार घनश्याम शर्मा, जगदीश बंसल (परिवार), अशोक सचदेवा, पवन सचदेवा, गौरव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा (परिवार), विवेक अरोड़ा, लक्ष्मीनारायण और संतलाल कामरा, लकी कटपाल, मदन कोचर, भोला, राजेन्द्र कुमार ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा वर्ग और मातृशक्ति एकत्रित हुई। सभी वक्ताओं ने बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों के बीच प्रसाद वितरित किया गया और कार्यक्रम का विसर्जन हुआ। समापन पर सभी से यह आवाहन किया गया कि इस सामूहिक प्रयास में सेक्टर के अधिक से अधिक लोग भाग लें और इस पर्व को और भव्य बनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!