Uncategorized

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में ‘ड्रग्स फ्री अभियान’ और अधिक सशक्त : देवेंद्र फडणवीस

 

मुंबई। वरली स्थित एनएससीआई डोम में गुरुवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ड्रग्स फ्रीमुंबई’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे, मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती, कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल, मुंबई शहर की जिलाधिकारी आंचल गोयल, मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशामुक्त भारत’ का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को मादक पदार्थों से मुक्त करना आवश्यक है। भारत युवाओं का देश है और देश को भीतर से कमजोर करने के लिए ड्रग्स का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए ड्रग्स के पूरे इकोसिस्टम के विरुद्ध सभी को सामूहिक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। यदि अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री अथवा उससे संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उपयोगी जानकारी देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा। नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान की उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान शुरू करना आज के समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भारत के शत्रु देश की युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों की गिरफ्त में लाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसलिए इस नशे के संकट के विरुद्ध युवाओं को जागरूक रहकर एकजुट होकर संघर्ष करना आवश्यक है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में निरंतर जारी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त विचारों के अनुरूप युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनजागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।मंगल प्रभात लोढ़ा ने आगे कहा कि केवल सरकार अथवा पुलिस व्यवस्था पर पूरी जिम्मेदारी छोड़कर नहीं चला जा सकता। समाज के प्रत्येक नागरिक, अभिभावक, शिक्षक तथा सामाजिक संस्थाओं को इस अभियान में अपना योगदान देना होगा। ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया गया था। उन्होंने इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि रोजगार योग्य युवाओं को उद्यमी बनाने का भी हमारा प्रयास है। इसी उद्देश्य से 15 अगस्त से ‘सीएम महाफंड’ योजना प्रारंभ की जाएगी, जिसके प्रथम चरण में एक लाख छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान का सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित 10 हजार जेन-जी युवाओं ने ड्रग्स सेवन के विरुद्ध शपथ ली। वहीं ऑनलाइन माध्यम से 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भी नशामुक्ति की शपथ ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!