Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

इंदिरा गांधी नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आलोक अवस्थी। ब्यूरो चीफ

जयपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 3/एमए स्थित पार्क में सर्व समाज सेवा समिति के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। सर्व समाज सेवा समिति के सदस्य डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन करो योग रहो निरोग संदेश के साथ किया गया।

योग गुरु सुशीला गहलोत एवं पी.एस. गहलोत के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा आत्मिक शक्ति का विकास होता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कॉलोनीवासियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा निरोगी जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में इंदिरा गांधी नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!