Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मां गायत्री हार्ट केयर एवं क्रिटिकल केयर इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन

 

जौनपुर। नगर से सटे चांदपुर-मड़ियाहूं रोड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मां गायत्री हार्ट केयर एवं क्रिटिकल केयर इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। हृदय रोगियों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित इस संस्थान का शुभारंभ क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। अस्पताल के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस डिजिटल कैथ लैब सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे हृदय रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार एक ही स्थान पर मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ‘अज्जू भैया’ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, चिकित्सक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया तथा संस्थान की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी डॉ. अजीत कुमार सिंह एवं डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने संभाली। पूरे आयोजन के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के अंत में डॉ. अमित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य जौनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी हृदय रोग उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। अस्पताल के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!