Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

साहित्य उत्सव एवं पुस्तक चित्रमंथन का लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन

संजय कुमार गिरि
भोपुरा गाज़ियाबाद, दिल्ली99 सोसाइटी, गीताश्री साहित्य भारती परिषद एवं नवभारत परिवर्तन फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे क्लब हाउस, दिल्ली99 सोसाइटी, गाज़ियाबाद में एक भव्य साहित्य उत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह का मुख्य आकर्षण चित्रकार कवि एवं संपादक संजय कुमार गिरि द्वारा संपादित नई पुस्तक “चित्रमंथन” का विमोचन करना और साहित्य चर्चा को बढ़ावा देना रहा जिसमें श्री गिरि द्वारा देश के लगभग 51 कवि एवं साहित्यकारों के पेन्सिल से बनाये गए सुंदर सुंदर स्केचों का संग्रह रहा। कार्यक्रम में शाहदरा आईटीआई के पूर्व प्राचार्य श्री भीम सेन बतौर सारस्वत अतिथि शिरकत की , जबकि श्री विनयशील चतुर्वेदी और श्री ऋषि कुमार शर्मा का विशेष सांनिध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ओम सपरा जी ने की। वरिष्ठ गीतकार व शायर श्री नरेश मलिक के संयोजन और कवि श्री मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’ के मंच संचालन में आयोजित इस समारोह में डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति,’ डॉ मनोज कामदेव, डॉ पूनम माटिआ, डॉ तारा गुप्ता,राजीव तनेजा,वंदना श्रीवास्तव, इंजी ललित अत्रि,कवयित्री जाह्नवी सिंह, कवयित्री मनीषा जोशी सहित 40 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार और रचनाकार ने भाग लिया। चित्रमंथन पुस्तक शब्दाअंकुर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर श्री के शंकर सौम्य भी उपस्थित रहे और पुस्तक के बारे में अपने ह्रदय के उदगार व्यक्त किये. सभी अतिथियों का शायर नरेश मलिक, संजय कुमार गिरि ने अंग वस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह द्वारा सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!