स्वर्गीय सतपाल कौशिक की स्मृति में गोपाल मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 21 हजार हजार दिए ।
समालखा । लोकेश झा।
शशिकांत कौशिक ने अपने पिता स्वर्गीय सतपाल कौशिक की स्मृति में गांव आट्टा-बिलासपुर के समीप यमुना नदी के पास निर्माणाधीन गोपाल मंदिर के निर्माण कार्य के लिए एक लाख 21 हजार का सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर शशिकांत कौशिक ने कहा कि मंदिर एवं सामाजिक संस्थाएँ हमारी आस्था,संस्कार और सेवा-भाव के प्रतिबिंब हैं। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करना हमारी संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी है।
इस मौके पर पट्टीकल्याणा के सरपंच मुकेश पहलवान, विक्रम छोक्कर, सतबीर शर्मा प्रधान ब्राह्मण महासभा पट्टीकल्याणा, निर्माणाधीन मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी एवं मंगल सेन रोहिल्ला सहित बिलासपुर, खोजकीपुर एवं आट्टा गांवों के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए शशिकांत कौशिक का आभार व्यक्त किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।




