Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मुलुंड की 256 एकड़ मिठागर भूमि बचाने हेतु शांतिपूर्ण जनआंदोलन

 

मुंबई | क्रांति दिवस (09 अगस्त) के ऐतिहासिक अवसर पर एकता – द पावर ऑफ यूथ एंड यूनिटी (NGO) द्वारा मुलुंड (पूर्व), मुंबई स्थित 256 एकड़ मिठागर (Salt Pan) भूमि के संरक्षण हेतु “नमक सत्याग्रह 2026” का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह से प्रेरित यह जनआंदोलन मुंबई की पर्यावरणीय धरोहर, वेटलैंड्स तथा मिठागर भूमि के संरक्षण के लिए जनजागरण एवं जनभागीदारी का संदेश देगा। आंदोलन का नेतृत्व राकेश शंकर शेट्टी, संस्थापक एवं अध्यक्ष, एकता – द पावर ऑफ यूथ एंड यूनिटी (NGO) करेंगे। इसमें पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, आवासीय संस्थाएँ, युवा संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का समर्थन

इस जनआंदोलन को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त हुआ है। नश्रीमती वर्षाताई एकनाथ गायकवाड़ – अध्यक्ष, मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी, हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल – अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी,मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान – कार्यकारी अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलन में शामिल होने की सहमति दी है। राकेश शंकर शेट्टी ने बताया कि 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे मुलुंड पूर्व के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे स्थित मिठागर भूमि पर यह आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य 256 एकड़ मिठागर भूमि का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन की रक्षा, इस भूमि के महत्व के प्रति जन जागरूकता पैदा करना है। आंदोलन पूर्णत: शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अहिंसात्मक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!