Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

जौनपुर महोत्सव कराने वाले जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

 

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में शाहपुर नेवादा गांव निवासी जितेन्द्र सिंह संयोजक – जौनपुर महोत्सव अहमदाबाद , उपाध्यक्ष बेकरी संघ गुजरात,समाजसेवी ने क्षेत्र के पत्रकारों सहित लंबी मूंछ, कबड्डी एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों व प्रतिभाओं को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ हैं। वे निर्भीक और निडर होकर समाज की समस्याओं को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों का उत्साहवर्धन करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
जितेंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से अहमदाबाद में रहकर व्यवसाय के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। 14 जून को अहमदाबाद में जौनपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर भी उन्हें विशेष पहचान मिली है। इस वर्ष आयोजित जौनपुर महोत्सव में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी तथा ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई विशिष्ट लोगों ने सहभागिता की और जौनपुर की संस्कृति एवं पहचान को आगे बढ़ाया। अहमदाबाद पहुंचे अशोक सिंह, अरुण सिंह पूर्व प्रधान एवं शिव प्रताप सिंह अपराध निरोधक समिति अध्यक्ष ने भी आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता ने की, जबकि संचालन अवकाश प्राप्त अध्यापक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं में संपादक अमित पाण्डेय, शशि गुप्ता, हुबलाल यादव, अखिलेश यादव, राजकमल मिश्र, रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू तथा लंबी मूछ में चंद्रमणि यादव तथा कबड्डी खेल में अपना विशेष स्थान बनाने वाले चंद्रभान सिंह व नरेंद्र सिंह गांधी सेवा निवृत शिक्षक सहित क्षेत्रीय जनों में जितेंद्र सिंह के बड़े भाई राज नारायण सिंह, कृष्णकांत पांडे, रमेश मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, पप्पू यादव,हर्षित सिंह आदि मौजूद रहे जहां सभी को जितेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया अंत में। शिव प्रताप सिंह ने अपनी समिति के लोगों को भी पहचान पत्र कार्ड वितरण कर आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!