Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विश्व स्तनपान सप्ताह, आई-इण्डिया की कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता

 

जयपुर 5 अगस्त। आई-इण्डिया संस्था द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त के अन्तर्गत बुधवार को आई-इण्डिया द्वारा संचालित लाडली व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, सोडाला में “पब्लिक स्पेस लेब” के सहयोग से कार्यशाला ( ओपन हाउस )का आयोजन किया गया। संस्था सचिव चारु गोस्वामी ने स्तनपान संवर्धन कार्यक्रम के बारे में बताया कि स्तनपान मां एवं बच्चे दोनों का अधिकार है। वरिष्ठ चिकित्सक डाँ.जी.एस.टाक ने महिलाओं को बताया कि स्तनपान कराने से महिलायें कई बीमारियों से बचती हैं और प्रसव के बाद होने वाले मोटापे से बचने के लिए स्तनपान कराना चाहिए। संस्था स्वास्थ्य कार्यकर्ता  सचिन दुबे ने बताया कि प्रसव के पश्चात बच्चें को स्तनपान कराने से रक्तस्त्राव कम होता है और यूट्रेस भी ठीक रहता है। लाडली प्रभारी  रुपेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्तनपान से मां और बच्चे का लगाव बढ़ता है, स्तनपान से बच्चा शेर बनता है और माता-पिता की सेवा करता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  मीनाक्षी ने स्तनपान के बारे में प्रचलित भ्रांतियों को दूर किया। मीनाक्षी ने बताया कि स्तनपान से महिला का स्वास्थ्य ठीक रहता है और स्तन कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।  तुलसी ने माताओं को बच्चे को स्तनपान का सही तरीके के बारे में बताया। प्रबंधक भगवान सहाय सिंहल ने बताया कि आई -इण्डिया संस्था विगत 33 वर्षों से प्रदेश मे स्तनपान संवर्धन कार्यक्रम कार्य कर रही है।इसके लिए संस्था को BIPNI द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सन्मानित भी किया गया है। संस्था प्रतिनिधि रमेश गौड ने स्तनपान पर सभी महिलाओं से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया और उपस्थित धात्री महिलाओं और शिशुओं को बधाई कार्ड भेंट किए । दीपक शर्मा ने कार्यशाला में आये सभी संभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोडाला क्षेत्र की लगभग 80 महिलाओं ,किशोरी बालिकाओ ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!