Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी के लिए मीना धाकड़ ने प्रस्तुत किया आवेदन

 

जयपुर। वार्ड नं. 20 से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता श्रीमती मीना धाकड़ ने आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। मीना धाकड़ ने जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और वार्ड के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए वार्ड 20 को विकास की नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद, समर्थन और विश्वास के साथ वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा।
आवेदन के अवसर पर शेर सिंह धाकड़, पूर्व पार्षद वार्ड 36, नगर निगम जयपुर ने कहा कि वार्ड 20 के विकास और जनसेवा के उद्देश्य से मीना धाकड़ ने पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि संगठन एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। मीना धाकड़ ने क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद, समर्थन और विश्वास की अपील करते हुए कहा कि आपका साथ, आपका विश्वास—हमारा संकल्प, वार्ड 20 का सर्वांगीण विकास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!