Uncategorized

बीएमसी के प्रभारी मुख्याध्यापक ब्रजेशदत्त मिश्र की शानदार विदाई समारोह संपन्न

 

भायंदर। अगले माह से सेवानिवृत होने जा रहे सोडावाला लेन हिंदी शाला, बोरीवली पश्चिम के प्रभारी मुख्याध्यापक ब्रजेशदत्त मिश्र के सम्मान में 26 जुलाई को मीरा रोड के सेंट्रल प्लाजा सभागृह में सेवा साफल्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रशासकीय अधिकारी अस्मिता कासले, पूर्व कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र,पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेविका नीला सोंस, मीरा भायंदर महानगरपालिका शिक्षण समिति की चेयरमैन स्नेहा पांडे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डीके पांडे उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव, ईश्वरदेव पाल, लव कुमार मिश्र, राजीव मिश्र, सुरेंद्र मिश्र कौशलेंद्र सिंह तथा अवधेश सिंह ने अपने विचार रखे। श्रीमती नेहा शुक्ला ने मानपत्र वाचन किया तथा सोनल वाबले ने आभार प्रदर्शन किया। राजेश सिंह और राजेश हरिश्चंन्द्रे ने मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पत्रकार राजेश उपाध्याय, शिक्षक सेल के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, लिटिल जीनियस स्कूल के प्रबंधक राजेश मिश्र, श्याम नारायण मिश्र, वेद प्रकाश शुक्ल, राकेश पांडे, समरनाथ यादव, शिवशंकर यादव, अरुण त्रिपाठी, रामबली तिवारी, विनोद मिश्र, अशोक कुमार सिंह, कुंवरकांत शुक्ला, संकठा प्रसाद शुक्ला, ज्ञान शंकर सिंह,रमेश मिश्रा, एडवोकेट प्रथमेश शुक्ला, राधेश्याम मिश्र समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। ब्रजेशदत्त मिश्र के बेटों निलेश, शिवेश और सुदेश ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर परिवार की तरफ से श्री मिश्रा की धर्मपत्नी आराधना मिश्रा, बहू रजनी मिश्रा, बहू रिचा मिश्रा, पौत्र अगस्त मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके विद्यालय परिवार की तरफ से किरण गुप्ता, दीपमाला सिंह, नीतू सिंह, निकिता तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!