Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

रत्नागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

30.20 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा श्रीगंगानगर

चूरू। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत रत्नागढ़ पुलिस एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) चूरू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 151 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 30.20 लाख रुपए बताई है। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एजीटीएफ चूरू प्रभारी अमृतलाल पूनिया के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ यशपाल सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को गोमासर से मेलूसर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 151 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Oplus_131072

गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ की प्राप्ति के स्रोत, सप्लाई चैन तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रत्नागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
30.20 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त
चूरू। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत रत्नागढ़ पुलिस एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) चूरू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 151 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 30.20 लाख रुपए बताई है। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एजीटीएफ चूरू प्रभारी अमृतलाल पूनिया के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ यशपाल सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

Oplus_131072

पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को गोमासर से मेलूसर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 151 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Oplus_131072

गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ की प्राप्ति के स्रोत, सप्लाई चैन तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!