Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कदम्ब डूंगरी धाम के पीठाधीश्वर संत श्री सीताराम दास जी महाराज को विश्व सनातन संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

जयपुर। कदम्ब डूंगरी धाम के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री सीताराम दास जी महाराज के देवलोकगमन पर विश्व सनातन संघ की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि पूज्य श्री सीताराम दास जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, गौसंरक्षण, मानव सेवा एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने कहा कि महाराज श्री ने सत्संग, आध्यात्मिक उपदेश एवं धार्मिक चेतना के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान की। उनके द्वारा दिए गए संस्कार एवं शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेंगी। चन्द्रभान शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत संत को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!