Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

समाजसेवी शोभनाथ उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

 

जौनपुर। क्षेत्र के बगौजर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय शोभनाथ उपाध्याय की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र संतोष उपाध्याय की ओर से बाबा कंजाति बीर धाम मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, अंग वस्त्र वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित एवं विशिष्ट जनों को आमंत्रित कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सोमनाथ उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा समाजहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। लोगों ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि पर इस तरह का आयोजन कर संतोष उपाध्याय ने समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के वरिष्ठ आचार्य सत्यदेव पांडे ने किया, जबकि आचार्य सुनील पांडे ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक के छोटे भाई प्रेम दुबे, आलोक दुबे, सुधांशु दुबे, रमापति मिश्रा, लालमणि पांडे, शिवशंकर मिश्र, विनोद पांडे, अखिलेश पांडे, शैलेंद्र उपाध्याय, पत्रकार अमित पांडे, पत्रकार कुलदीप विश्वकर्मा, डिप्टी उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संतोष उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!