Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

काव्यसृजन की गोष्ठी में शिक्षकों का किया गया सम्मान

 

मुम्बई । साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्य-सृजन न्यास के तत्वावधान में रविवार 6 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस को मद्देनजर रखते हुए महानगर के शिक्षकों का सम्मान मासिक काव्यगोष्ठी में किया गया। संस्था ने अपनी मासिक काव्य-गोष्ठी के दौरान मुंबई महानगर और उसके आसपास के कुल 19 शिक्षकों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सामूहिक सम्मान किया।
इस भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों मेें हौंसिला प्रसाद ‘अन्वेषी’, प्रो. उमेश चन्द्र शुक्ल, प्रो. मदन मोहन मिश्र, प्रो. विजय नाथ मिश्र, डॉ. नीलिमा पाण्डेय, श्याम भूषण पाठक, सुरेंद्र तिवारी, राकेश मिश्र, प्रा. अंजनीकुमार द्विवेदी ‘अनमोल’,ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. शारदा प्रसाद दुबे ‘शरदचंद्र’, अनिल पोटेकर, किरण चौबे, विनोद कुमार मिश्र, शिवनारायण यादव, सजनलाल यादव, राजेश त्रिपाठी,रीमा यादव, संगीता शुक्ला जी आदि रहीं।उल्लेखनीय है कि इन शिक्षकों मेें से अधिकांश शिक्षक कवि भी हैं।मुंबई महानगर के इस अभूतपूर्व और अविस्मरणीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में शिक्षकों की महत्ता और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।काव्य सृजन न्यास के संस्थापक शिवप्रकाश पाण्डेय जमदग्निपुरी, अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र, उप सचिव आनन्द पाण्डेय ‘केवल’ आदि ने संस्था की ओर से सभी शिक्षकों का सम्मान किया।शिक्षकों की ओर से शिवनारायण यादव ने काव्य-सृजन न्यास के इन पदाधिकारियों सहित श्याम तिवारी,गगन तिवारी,डॉ प्रमोद पल्लवित, पं.नरोत्तम, शिखा गोस्वामी आदि का स्नेह-सम्मान किया गया।इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार आ. हौंसिला प्रसाद ‘अन्वेषी’ ने किया। मुख्य अतिथि रहे एम. डी. कालेज के उप प्राचार्य और वहां के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश चन्द्र शुक्ल। प्रो. मदन मोहन मिश्र और प्रो. विजय नाथ मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेें शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सुघड़ संचालन संस्था के सचिव प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी ने किया। आभार ज्ञापन संस्थापक अध्यक्ष पं. जमदग्निपुरी ने किया।सभी के प्रिय कृतायन पाण्डेय ने सुंदर वीडियो और फोटोग्राफी से सबका मन मोहा।मंचासीन अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने प्रिय कृतायन पाण्डेय का स्नेह-सम्मान किया।राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सुसंपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!