Uncategorized
शतक वीर रक्तदाता नरेंद्र सिंह राठौड़ को मिला “आर्य रत्न” सम्मान

जोधपुर 9सितंबर। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ को 136 बार रक्तदान करने तीन बार केश (बाल ) दान करने और मानवीय सेवा के लिए आज आर्य समाज के श्रावणी पर्व के अवसर आर्य वीर दल मंडोर जोधपुर में सार्वदेशीक आर्य प्रतिनिधि यशस्वी प्रधान पूज्य स्वामी आर्यवेश जी महाराज के द्वारा आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। राठौड को गत 15 अगस्त को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया था,28 अगस्त को वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से भी सम्मानित किया गया। यह विशेष है कि राठौड ने जोधपुर में सर्वाधिक 136 बार रक्तदान कर कई अनजान मरीजों को जीवन दान दिया है वर्तमान में लगभग 1000 रक्तदाताओं की टीम के साथ जोधपुर में रक्त की कमी को पूरा कर रहे हैं




