नन्हे हाथों से भारतीय सैनिकों के नाम राखी और स्नेह भरे पत्र

जयपुर: देश की रक्षा में दिन-रात समर्पित भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए Penguin Kids School के नन्हे विद्यार्थियों ने एक अनूठी पहल की।
विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर राखियाँ तैयार कीं और भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए भावनाओं से भरे पत्र लिखे। इन पत्रों में बच्चों ने सैनिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहस, त्याग और देशभक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।
बच्चों ने कहा कि हमारे सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके लिए भेजी गई ये राखियाँ और पत्र केवल उपहार नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता का प्रतीक हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में देशभक्ति, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं।वीरों की कलाई पर सजेगी बच्चों के प्यार की राखी,
हर पत्र में गूंजेगी भारत माता की जय की कहानी।”Penguin Kids School की यह पहल नन्हे विद्यार्थियों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने की एक सुंदर मिसाल बनी।




