गुरु गोरखनाथ मंदिर में नवमी महोत्सव, विशेष हवन-पूजा के बाद विशाल भंडारा और रात्रि जागरण ।

समालखा (लोकेश झा) देहरा गांव के गुरु गोरखनाथ मंदिर में नवमी के अवसर पर विशाल भंडारा व रात्रि जागरण और मुफ्त रक्तदान व आंखों की जांच शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर में विशेष हवन-पूजा भी हुई और 12 और 18 नाथ संप्रदाय के महंत समुद्रनाथ भी उपस्थित रहे। महंत नफे नाथ ने कहा कि भगवान शिव के अवतार, गुरु गोरखनाथ,अपने अनुयायियों को योग और मोक्ष का मार्ग दिखाकर धर्म के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। इस बीच, मंदिर संचालक विनोदनाथ ने बताया कि गोरखनाथ गुरु मत्स्येन्द्रनाथ के प्रमुख शिष्य थे, जिन्होंने हठ योग की परंपरा को आगे बढ़ाया। रात्रि जागरण के दौरान गायक महेंद्र भट्टी ने अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सतिश धिमान, संजय सैनी, उमेद सैनी, विक्की, धर्मबीर, नरेश, शुभम रवि और सत्यनारायण समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।




