Uncategorized

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन

 

भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।

सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके।

श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

रतन सिंह राणावत
संस्थापक अध्यक्ष
सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!