Uncategorized

जनसेवा दिवस पर मुकेश कुमार मासूम द्वारा सड़ियाँ और टी शर्ट वितरित

 

खुर्जा। सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवता के संदेश के साथ सत्यप्रकाश सिंह ( प्रतिनिधि – माननीय सांसद महेश शर्मा ) का जन्मदिन “जन सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, खुर्जा विधानसभा 70 के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच फल, साड़ियां, टी-शर्ट एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने आदरणीय भाई साहेब श्री सत्यप्रकाश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि व्यक्तिगत खुशियों को जनसेवा से जोड़कर उन्हें और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि उनका प्रयास सदैव यही रहेगा कि सामाजिक और व्यक्तिगत अवसरों को जनहित एवं सेवा की भावना से जोड़ा जाए। समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना मजबूत होगी, तभी ऐसे आयोजनों का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता सत्यप्रकाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि वे सदैव लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बने रहें और उनका जीवन मानवता, सद्भाव, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना से सुशोभित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!