Uncategorized

भव्य तरीके से बनाई जाएगी पंजाबी धर्मशाला। विधायक मनमोहन ।

 

30 लाख रुपये के टेंडर की प्रक्रिया पूरी, रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू ।

समालखा । लोकेश झा। पंजाबी धर्मशाला वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी संस्थापक श्याम सुंदर बरेजा, प्रधान नंदलाल अरोड़ा, सचिव ज्ञानचंद तनेजा, उपप्रधान अश्विनी मिड्ढा, खजांची सुमंत भोला, जगतार सिंह बिल्ला, अशोक मेहंदी रत्ता,अमनदीप. इशू नागपाल, रमेश नंदवानी व अमित कपूर ने विधायक मनमोहन भड़ाना से उनके करहंस स्थित आवास पर मुलाकात कर धर्मशाला में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि पंजाबी धर्मशाला को भव्य रूप दिया जाएगा। धर्मशाला को सुंदर एवं बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए 30 लाख रुपये के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही रुका हुआ निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने शहर के पंजाबी समुदाय से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। पंजाबी धर्मशाला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नंदलाल अरोड़ा ने कहा कि भापरा रोड पर निर्माणाधीन पंजाबी धर्मशाला केवल एक बिरादरी की नहीं, बल्कि 36 बिरादरी की धर्मशाला है। सभी लोग मिल-जुलकर इसके निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। धर्मशाला तैयार होने के बाद 36 बिरादरी के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। अरोड़ा ने बताया कि विधायक मनमोहन भड़ाना ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही धर्मशाला का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में धर्मशाला के पदाधिकारियों ने नगर परिषद के सचिव से मुलाकात कर बंद पड़े निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवाने की मांग रखी थी। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही पंजाबी धर्मशाला का रुका हुआ निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!