Uncategorized

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंची टीवी एक्ट्रेस अमन संधू

 

वाराणसी। टीवी की मशहूर नायिका अमन संधू बाबा भोले नाथ के यहां पहली बार आकर दर्शन पूजा कर हाजिरी लगाई। पूछे जाने पर अमन संधू ने बताया कि बाबा भोले नाथ की नगरी बनारस में पहली बार आई बहुत अच्छा लगा और यहां पर आते ही अपनापन सा लगा। यहाँ के लोग और खाना पीना सब बहुत अच्छा लगा। यहाँ के लोगों में बहुत प्यार है। आगे नायिका अमन संधू पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए बताया किे जहाँ महादेव जी के दर्शन को कई घंटे लग जाते है वहीँ पुलिस प्रोटेक्शन सपोर्ट के कारण अच्छे से काशी विश्वनाथ जी के दर्शन हो गए, जो महादेव की कृपा रही कि वी आई पी दर्शन हो पाया। बताते चले कि अमन संधू किसी परिचय की मोहताज नहीं है वो कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी है जिसमें ब्लू वैन, काला शहर, खिड़की, नीली छतरी, क्राइम पेट्रोल आदि है। संधू इस समय “सस्पेक्टेड 01” फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं फिर भी मौका निकाल कर महादेव के दर्शन करने बनारस आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!