Uncategorized

विधायक मनमोहन भड़ाना के निर्देश पर वार्ड 10 में करवाई फॉगिंग – मनीष बैनीवाल

 

लोकेश झा। इंडिया जागरण टुडे

समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना के निर्देश पर वार्ड नंबर 10 में पार्षद मनीष बैनीवाल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई। फॉगिंग अभियान के तहत खटीक मोहल्ला, ब्लूजे रोड, चांद कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड, माता पुली रोड, पार्क वाली गली सहित वार्ड की अन्य गलियों में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की गई।
इस अवसर पर पार्षद मनीष बैनीवाल ने कहा कि विधायक मनमोहन भड़ाना का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। विधायक के निर्देश पर वार्ड में लगातार विकास एवं जनहित से जुड़े कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार फॉगिंग सहित अन्य जनहित के कार्य भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!