Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अधिवक्ता शराफत हुसैन आसाम पर जानलेवा हमला| अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

 

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता शराफत हुसैन आसाम पर जानलेवा हमला करने के विरोध में बार कॉन्सिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन सुरेशचंद्र श्रीमाली, जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ व मांडलगढ़ बार अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने की मांग की गई|
मांडलगढ़ न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता शराफत हुसैन आसाम परिवाद टाइप करवाकर न्यायालय में आ रहे थे तभी न्यायालय के बाहर घात लगाकर बैठे पीरू मोहम्मद, रईस मोहम्मद, रेहान मोहम्मद द्वारा उनके मामले में विपक्षी पक्ष की ओर से पैरवी करने की रंजिश को लेकर पूर्व आपराधिक योजनाबद्ध तरीके से अधिवक्ता शराफ़त हुसैन को न्यायालय में आने से रोककर धारदार हथियार दांतली से जानलेवा हमला कर दिया और अभियुक्तगण ने अधिवक्ता की गर्दन पर हमला किया उसी समय वहां उपस्थित अधिवक्ता दौड़ कर आए और अधिवक्ता को बचाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी अधिवक्ता के हाथों पर गंभीर चोटें आई मौके पर उपस्थित अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राजावत, देवेंद्र पोरवाल,नितिन सारस्वत ने अधिवक्ता के तेज प्रहार से बचाया नहीं तो अभियुक्तगण अधिवक्ता की गर्दन काट देते| बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल के नेतृत्व में मांडलगढ़ थानाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को रिपोर्ट दी| जिस पर उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज हुआ जिसके नंबर 174/2026 है बावजूद एफ.आई. आर. दर्ज होने के अभी तक अभियुक्तगण को गिरफ्तार नहीं किया गया|
जिला अभिभाषक संस्था द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सभी अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने की मांग की गई| अगर अभियुक्तगण को गिरफ्तार नहीं किया जाता हे तो संपूर्ण राजस्थान में अधिवक्ताओ द्वारा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा|
ज्ञापन देने के दौरान उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, राजेंद्र कचोलिया, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश तेली, पीरू सिंह गौड़, कमल काष्ट, मांडलगढ़ बार उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजावत, शराफत हुसैन, देवेंद्र कुमार पोरवाल, सत्यनारायण जीनगर, संजय खटीक,संदीप कुमार शर्मा, राकेश कुमार चौहान, चंद्रप्रकाश तम्बोली, शिव प्रकाश वैष्णव सहित कई अधिवक्तागण मौजूद थे|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!