Uncategorized
विधायक भड़ाना के निर्देश से हथवाला में सफाई अभियान चलाया गया ।
समालखा (सुरेश निरंकारी ) विधायक मनमोहन भडाना के निर्देश से गाँव हथवाला मे रोङ के दोनो साईड मशीनों के द्वारा साफ सफाई अभियान शुरु किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर, शारिक,व सोनू छोकर ने बताया शायद हल्के मे पहली बार साफ सफाई अभियान में इन सभी मशीनों का उपयोग लोकल रोड के लिए किया गया है । बताने योग्य है समालखा हल्के में चर्चा का विषय है विधायक ने विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है।





