महाराणा प्रताप शोभा यात्रा का हाथीपोल पर भव्य स्वागत

उदयपुर। भारत के राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
संघ अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने बताया की प्रताप जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रताप हकीम पूंजा मेत्री संघ द्वारा हाथीपोल मस्जिद के निचे गर्म जोशी से गुलाब के फुल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया । स्वागत द्वार पर आने जाने वाले हर राहगीर के लिए छाछ की व्यवस्था की गई। जुलुस के साथ एवं आने जाने वाले राहगीरों की शीतल छाछ पिला महाराणा प्रताप के जयकारे के नारे लगाए गए स्वागत में पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया, हाजी प्यारा भाई, हनीफा भाई, शमीम बानू, खेमराज, तरन्नुम बानू, बंशी लाल जी,शमीम डायर, सुनील रॉजर,भगवती मीणा, आबिदा खान,शहजाद खान,आदि मौजूद थे। शोभा यात्रा का स्वागत करने का उद्देश्य राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप के विचारों के जरीये समाज में सामाजिक सदभाव, भाईचारा, एकता का संदेश जन जन तक पहुंचाना था




