अग्रसेन जयंती पर पूजाअर्चना और महाआरती, सामूहिक भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

जयपुर। अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि. की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा स्थित मंगलम सिटी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान अग्रसेन महाराज एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की विधिवत पूजाअर्चना के बाद महाआरती की गई। इसके साथ ही सामूहिक भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान अग्रसेन महाराज एवं माता महालक्ष्मी के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजलि गर्ग एवं डॉ. रामबाबू गर्ग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए, वहीं मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
ग्रुप के मुकेश गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता, सहयोग और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।इस अवसर पर कृष्णावतार अग्रवाल, विजय बिंदल, एडवोकेट कमलेश, लक्ष्मण, आशीष, मुकेश, मुरारी, कपिल, विकास, नवीन गुप्ता, टीना अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, दिशा गर्ग, अंजू अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रूपाली गुप्ता, संगीता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




